फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खंभा लगाने के लिए बंद की आपूर्ति, 90 हजार की आबादी ने उठाई परेशानी

Sun, 16 Jun 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पूरनपुर देहात में बिजली का खंभा लगाने के लिए शनिवार सुबह करीब नौ बजे नगर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जिसे चार घंटे बाद सुचारु किया गया। दोपहर तीन बजे ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए फिर एक घंटे के लिए पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद की गई। भीषण गर्मी में करीब पांच घंटे तक बिजली न आने से उपभोक्ता बेहाल रहे। करीब 18 हजार उपभोक्ताओं और 90 हजार से अधिक आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ला खानकाह में हाईटेंशन लाइन का खंभा लगाने के लिए पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की ओर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर उपभोक्ताओं को दो से तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने की जानकारी दी गई। दोपहर 12:50 बजे पर खंभा लगने के बाद नगर की बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
दोपहर में फिर कटौती हुई। इसके बाद भी बिजली की आवाजाही बनी रही। कस्बे के लोगों ने बताया कि बिजली निगम को सुबह या शाम के समय अनुरक्षण संबंधी कार्य करने चाहिए। उन्होंने जर्जर तारों और खंभों की मरम्मत करने की भी मांग की। ताकि आए दिन फॉल्ट की वजह से आपूर्ति गुल होने की समस्या से निजात मिल सके। जेई कुलदीप सिंह ने बताया कि खंभा लगवाने के लिए सुबह नौ बजे से आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन


०००००००
ट्रांसफार्मर फुंकने से 200 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली ठप

शनिवार को दोपहर करीब दो बजे ब्लाॅक चौराहा पर रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे मोहल्ला गनेशगंज के 200 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें