गजरौला। क्षेत्र के नचनी उपकेंद्र पर आउटपुट देने वाली तीन मशीनों में सुबह 10 बजे अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे तीनों मशीनों के अंदर कॉपर के तार जल गए। मशीन खराब हो जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि पीलीभीत से मैकेनिक को बुलाया गया है। वह तीनों मशीनों को ठीक कर रहे हैं। शाम 7:30 बजे बिजली मिलने की संभावना जताई गई। इस उपकेंद्र से जुड़े 30 गांवों के उपभोक्ता पूरे दिन बिजली न आने से परेशान रहे। संवाद