फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने रखी समस्याएं

Fri, 14 Apr 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री से मिलकर नगर की समस्याएं रखीं। जिसपर उन्होंने जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया। मुख्यमंत्री से मिलकर लौटे विधायक बाबूराम ने बताया कि रामलीला मेला में अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर उनको पत्र दिया गया। पत्र में विधायक ने मेला मैदान पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि रामलीला मेला हिंदू समाज  के लोगों की आस्था का प्रतीक है। चुनाव प्रचार के दौरान भी इसकी शिकायत लोगों ने की थी। तब सरकार बनने पर कार्रवाई का भरोसा दिलवाया गया था। पत्र में कार्रवाई करवाकर रामलीला मेला को पुन: आबाद कराने की मांग की गई है। विधायक ने इसके अलावा वन एवं पर्यावरण जंतु उद्यान मंत्री से मिलकर क्षेत्र के टाइगर रिजर्व होने, बाघ के हमलों आदि से अवगत कराते हुए सौ किलोमीटर एरिया में सोलर फेसिंग कराने की मांग की। विधायक ने बताया कि मंत्री जी ने शीघ्र ही सोलर तार फेंसिंग कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें