फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आपूर्ति बाधित, पानी को तरसी 60 हजार से अधिक आबादी

विज्ञापन
शहर के युवक संघ पुस्तकालय के पास पाइप लाइन सही करते कर्मचारी संवाद - फोटो : पुराने डूडा कार्यालय में लगी आग को बुझाते फायरमैन।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मुख्य बाजार में नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बाधित आधे शहर की जलापूर्ति मंगलवार देर शाम तक सुचारू नहीं हो सकी। करीब 20 मोहल्लों की 60 हजार से अधिक आबादी पानी के लिए तरस गई, जिन घरों में सबमर्सिबल लगा था, उन्हें तो राहत रही। अन्य लोगों ने जैसे-तैसे काम चलाया। पीने के लिए पानी खरीदना भी पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन मार्ग पर अर्ध नारीश्वर मंदिर के पास एक बिजली का खंभा लगा है। इसी खंभे के नीचे से नगर पालिका की मुख्य पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन गुजरी है। सोमवार शाम पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। खंभे के ठीक नीचे होने की वजह से करंट उतरने की आशंका पर नगर पालिका के कर्मियों ने हाथ खड़े कर दिए।
कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत और खंभा बचाना मुश्किल होगा। बाद में बरेली नगर निगम की टीम बुलाई गई। नगर निगम और नगरपालिका की टीम ने सोमवार रात से मंगलवार दिन भर पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य किया। मगर जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आपूर्ति बाधित होने से शहर के करीब 20 मोहल्लों की 60 हजार आबादी पेयजल संकट से जूझी।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में नहीं पहुंचा पानी
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सुनगढ़ी, नई बस्ती, सिविल लाइन उत्तरी और दक्षिणी, तखान, पकड़िया, बेनी चौधरी, फीलखाना, मोहम्मद फारूख, इनायतगंज, एकतानगर, देशनगर, नखासा, केसरीसिंह आदि मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित रही। पाइपलाइन मरम्मत का कार्य होने से अन्य वाटर बॉक्स से भी आपूर्ति बाधित रखी गई। कार्य की वजह से स्टेशन मार्ग की बिजली लाइन पर शटडाउन लेना पड़ा।

लोग बोले- भीषण गर्मी में 24 घंटे से नहीं आ रहा पानी
सोमवार शाम से पानी नहीं आया। सुबह पता चला कि पाइपलाइन खराब हो गई है। जैसे-तैसे काम चलाया है। गर्मी में पेयजल न मिलने से काफी परेशानी हो रही है। - छोटे लाल, मोहल्ला बेनी चौधरी

24 घंटे से अधिक समय हो गया है। अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। गर्मी में पेयजल आपूर्ति न होने से काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। नगरपालिका के लोगों को ध्यान देना चाहिए। - इन्द्र प्रकाश शर्मा, मोहल्ला मोहम्मद फारुख

पेयजल आपूर्ति में कई दिन से समस्या है। पानी रुक-रुककर बहुत धीमी रफ्तार से आ रहा था। सोमवार शाम से जलापूर्ति भी नहीं मिली है। अफसरों को ध्यान देना चाहिए। - दिनेश, सुरभि कॉलोनी

क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही काम पूरा कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। - आशुतोष गुप्ता, एसडीएम सदर/ प्रभारी ईओ नगरपालिका पीलीभीत

शहर के युवक संघ पुस्तकालय के पास पाइप लाइन सही करते कर्मचारी संवाद- फोटो : पुराने डूडा कार्यालय में लगी आग को बुझाते फायरमैन।

Next
AU ऐप में पढ़ें