फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बादलों में गुम हुई धूप, कल बारिश होने के आसार

विज्ञापन
रविवार की सुबह शहर की टनकपुर रोड पर छाया कोहरा । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। दोपहर करीब 12 बजे कोहरा छंटा तो धूप खिली, लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छा गए। इससे गलन बढ़ गई। इसके बाद दिनभर बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम विज्ञानी ने नौ जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार को भोर से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे धूप खिली तो लगा कि मौसम अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छा गए। धूप बादलों में गुम हो गई। इससे गलन बढ़ गई। पूरे दिन धूप का यही हाल रहा। लिहाजा लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। साथ में शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। लोगों को अलाव और हीटरों का सहारा लेना पड़ा।

अधिकतम तापमान में हुई मामूली वृद्धि
कुछ देर के लिए ही निकली धूप से अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें