मंगलवार की दोपहर तेज धूप और गर्मी से बचाव कर जाते लोग।संवाद
पीलीभीत। मंगलवार को सुबह बादल बने रहने से मौसम कुछ देर के लिए ठीक रहा। बाद में आर्द्रता बढ़ने से उमस बढ़ गई। तेज धूप से लोग बेहाल रहे।
बीते दो दिनों से तड़के बारिश होने से गर्मी कम हो रही थी। इसके बाद दोपहर में उमस लोगों को परेशान कर रही थी। मंगलवार को मौसम काफी गर्म रहा। दिन भर बादल और तेज धूप का खेल जारी रहा।
दोपहर में तेज धूप के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 35.1 तो न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। संवाद