फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुबह खिली धूप, दोपहर में छाए रहे घने बादल

Fri, 30 May 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह से खिली धूप के बाद दोपहर में कुछ देर घने बादल छाए रहने से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन बाद में फिर तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से धूप खिली। इससे उमस का भी अहसास होने लगा।
10 बजे के बाद धूप ने तेजी पकड़ी, करीब दो घंटे बाद अचानक बादल छाए और तेज हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन आंधे घंटे के बाद फिर धूप ने तेजी पकड़ ली। दोपहर में उमस भरी गर्मी का सितम अधिक रहने लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए।
गर्म हवा चलने से दिन में सड़कों पर आवाजाही भी कम दिखी। शाम छह बजे के बाद मौसम सामान्य होने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 37.3 व न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम 35.8 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें