फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुबह खिली धूप, फिर हल्की बारिश से बिगड़ा मौसम

विज्ञापन
आसमान में छाये बादल । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मंगलवार की सुबह धूप खिली और इसके बाद तेज हवा बहने लगी। अचानक बादल छा गए और कुछ देर हल्की बारिश भी हुई। बारिश के साथ ही तेज हवा ने मौसम को बिगाड़ दिया। इससे ठंड में भी इजाफा हो गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से दो और तीन मार्च को हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। इधर दो दिनों से बादल भी छाए हुए थे। सोमवार की शाम को घने बादल छा गए। मंगलवार की सुबह कुछ देर धूप निकली। इसके बाद फिर तेज हवा के चलने से बादल घने हो गए और हल्की बारिश हुई। इसके बाद पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें