पूरनपुर। चीनी मिल से तांबा चुरा रहे दो संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा गार्डों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों आरोपी कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
चीनी मिल से तांबा चोरी करते दो संविदा कर्मचारियों को शक होने पर सुरक्षा कर्मियों ने सोमवार रात पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी कर्मचारियों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। चीनी मिल की जीएम दीप्ति देव यादव ने बताया कि आरोपी संविदा कर्मचारियों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। संवाद