पीलीभीत। बरेली के बहेड़ी कोतवाली में चार माह पूर्व दर्ज बस में सामान चोरी की घटना की विवेचना अब सुनगढ़ी पुलिस को स्थानांतरित की गई है।
उत्तराखंड के रुद्रपुर के मोहल्ला दरियानगर निवासी पिंकी पाल ने बहेड़ी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि 29 नवंबर को वह अपने पति नमित कुमार के साथ असम चौराहे से प्राइवेट बस में सवार होकर बहेड़ी जा रही थी। बस में रखे उसके सूटकेस से सोने के जेवरात चोरी हो गए थे। आशंका जताई है कि कंडक्टर और पीछे की सीट पर बैठे उसके चार अन्य साथियों ने मिलीभगत कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में बहेड़ी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब मामले की विवेचना सुनगढ़ी थाने के लिए स्थानांतरित कर दी गई है। संवाद