माधोटांडा। सराफ की दुकान पर गिरवी रखे गए सोने पर ब्याज सहित रुपये देने के बाद भी नहीं लौटाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम डगा निवासी यामीन खान ने माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि उन्होंने सोने के जेवरात दो साल पूर्व सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला पूरनमल निवासी पारस अग्रवाल व प्रशांत अग्रवाल की माधोटांडा कस्बे में स्थित सराफा की दुकान पर गिरवी रखा था। इसके अलावा गांव के ही यासीन ने भी अपना पांच तोला सोना गिरवी डाला था। ऐसे ही कई अन्य ग्रामीणों ने भी सराफा के यहां सोना गिरवी डाला था। आरोप है कि मूलधन ब्याज सहित रुपया वापस कर दिया, लेकिन सराफा दुकान बंद कर भाग गए और रुपये व जेवर मांगने पर आरोपी झगड़ा-फसाद पर आमादा हो रहे हैं। जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद