बीसलपुर। मठिया नाथ मंदिर में मंगलवार की शाम विश्व शांति सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का सस्वर पाठ हुआ। कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर संस्थान के नगर अध्यक्ष शिवराम गुप्ता, नगर प्रबंधक प्रवीण नगाइच, अनुज मित्तल, संजय भारद्वाज, अरविंद अग्रवाल और मंदिर के पुजारी केशव गुप्ता समेत काफी प्रमुख लोग मौजूद रहे। संवाद
सजाया गया बालाजी का दरबार
बीसलपुर। नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में मंगलवार को देर शाम बालाजी का संकीर्तन दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाला जी की पूजा-अर्चना की। प्रसाद चढ़ाया और उनकी महिमा का बखान किया। साथ ही मनौतियां मानी। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम मंदिर के महंत दिनेश शंखधर के निर्देशन में हुआ। संवाद