पीलीभीत। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान मंदिरों पर सुंदरकांड का पाठ का भी किया गया। शाम को मंदिरों में आरती हुई।
शहर के स्टेशन रोड स्थित पाकड़ नाथ मंदिर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्टेडियम रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर राहगीरों को शरबत बांटा गया और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना भी की।
शहर के छतरी चौराहे के पास स्थित हनुमान मंदिर और ब्रह्मचारी घाट स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मोहल्ला ताखान में पकड़िया नाथ महादेव मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया।
अमरिया। विद्युत उपकेन्द्र में बने हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एसडीओ नीरज गोवारी और जेई दीपेश कुमार ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, जेई मझोला शिवम भारद्वाज, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख श्रवण दत्त सिंह, चौधरी सुधीर कुमार सिंह, मलकीत सिंह, जहीर मलिक आदि मौजूद रहे।
शहर की गांधी स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर पर राहगीरों को किया गया शरबत का वितरण । संवाद
शहर की गांधी स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर पर राहगीरों को किया गया शरबत का वितरण । संवाद
शहर की गांधी स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर पर राहगीरों को किया गया शरबत का वितरण । संवाद