फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्मी नजदीक, वातानुकूलित बसें कम...यात्री होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से दिल्ली मार्ग पर ही दो एसी बसों का संचालन, अन्य मार्ग खाली
विज्ञापन


पीलीभीत। गर्मी का मौसम नजदीक है। पीलीभीत डिपो में वातानुकूलित बसें कम हैं। बसों की संख्या में वृद्धि न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। जिले से महज दो एसी बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है, जबकि अन्य मार्गों पर कोई भी वातानुकूलित बस नहीं है।
स्थानीय डिपो से करीब 113 बसों का संचालन हो रहा है। पिछले वर्ष स्थानीय डिपो पर चार अनुबंधित वातानुकूलित बसों का संचालन किया जा रहा था। इन बसों का संचालन दिल्ली, आगरा, लखनऊ आदि स्थानों के लिए किया जा रहा था। इन बसों का अनुबंध समाप्त होने के बाद विभाग की ओर से वातानुकूलित बसों के संचालन के लिए निर्देश दिए गए। इसके बाद करीब दो माह पूर्व शासन स्तर से दो वातानुकूलित बसों को भेजा गया। इसके बाद इन दोनों बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर शुरू कर दिया गया। अन्य मार्गों पर इन बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में गर्मी के मौसम में यात्रा करने वाले यात्रियों को इन मार्ग पर आवागमन में काफी असुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम विपुल पाराशर ने बताया है कि यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो। इसको लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। जिन मार्गों पर वातानुकूलित बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इसको लेकर पत्राचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें