फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखदासपुर में मतदान केेंद्र, बासुपुर में बूथ बनाने का भेजा प्रस्ताव

Mon, 16 Nov 2015 10:50 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तहत सुखदासपुर में नया मतदान केंद्र और बासुपुर में एक बूथ और बढ़ाया जाएगा। इसका प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव सुखदासपुर में मतदान केंद्र न होने से लोगों को करीब साढ़े तीन किलोमीटर पैदल चलकर नवदिया में मतदान करना जाना पड़ता था। सुखदासपुर में मतदान केंद्र न होने के विरोध मेें पिछले दिनों कई बार गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर मतदान केंद्र बनवाने की मांग की। इसके अलावा गांव बासुपुर में 1350 वोटर होने से मतदाताओं को मतदान के लिए लंबी लाइनें लगानी पड़ती थी। गांव के लोगों ने अफसरों को भेजे पत्र में एक बूथ और बनाने की मांग की थी। एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुखदासपुर के जूनियर हाईस्कूल में एक मतदान केंद्र  बनवाने और बासुपुर में एक बूथ बढ़ाने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भिजवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें