फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुकन्या’ खाते को आज डाकघरों में खुलेंगे विशेष काउंटर

Tue, 31 Mar 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
केेंद्र सरकार ने बच्चियों के बेहतर भविष्य के लिए ‘सुकन्या’ योजना शुरू की है। इसके तहत 10 साल की उम्र तक की बच्ची का खाता खोलकर प्रति वर्ष एक हजार या अधिक की धनराशि जमा की जानी है। बैंकों में अभी तक इसका आदेश प्राप्त न होने के कारण जिले में केवल डाकघरों में ही यह सुविधा उपलब्ध है। जिले में ‘सुकन्या’ खाते खुलवाकर अधिक से अधिक अभिभावक एवं बच्चियों को इसका लाभ देने के लिए डाकघर की ओर से वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विशेष काउंटर लगाए जा रहे हैं। इन काउंटरों पर अभिभावक आवेदन फार्म, अपनी पहचान के दो अभिलेख और बच्ची की जन्मतिथि के प्रमाणपत्र की प्रति जमाकर खाता खोल सकता है। सहायक अधीक्षक डाकघर एनसी दुबे ने बताया कि जिले में लोगों का रूझान योजना की ओर बढ़ा है। 15 दिन में लगभग 14 सौ खाते खुले हैं और बड़ी संख्या में लोग डाकघर आकर व फोन से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। लोगों की उत्सुकता को देखते हुए मंगलवार को जिले के सभी डाकघरों पर विशेष काउंटर खोले जा रहे हैं। इन पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खाते खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें