फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से 12 दिन पहले छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अज्ञात कारणों से बीकॉम की छात्रा और तांगा चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा की 12 दिन बाद शादी होना थी, उसका शव कमरे में दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। वहीं तांगा चालक ने रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी की। सुनगढ़ी और बरखेड़ा क्षेत्र में हुई घटनाओं में परिवार वाले खुदकुशी की कोई ठोस वजह नहीं बता पाए।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गायबोझ गांव निवासी किसान राजेश की 20 वर्षीय पुत्री दीपमाला बीकॉम की छात्रा थी। उसकी शादी फतेहगंज पूर्वी (बरेली) के एक परिवार में तय हुई थी। 25 जून को शादी की तिथि निर्धारित हुई थी। घर-परिवार में शादी को लेकर खुशनुमा माहौल था। हर कोई शादी की तैयारियों में जुटा था। शनिवार रात करीब आठ बजे छात्रा ने परिवार वालों के साथ खाना खाया और फिर कमरे में सोने चली गई। परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहरी हिस्से में सो गए। रविवार तड़के परिवार वाले जागने के बाद कमरे में पहुंचे तो छात्रा का शव दुपट्टे से बने फंदे से कुंडे पर लटका मिला। इसके बाद शादी का माहौल एक पल में गमगीन हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह ने बताया कि छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें छात्रा ने खुदकुशी करने की बात कही है, मगर खुदकुशी की वजह नहीं लिखी है। परिवार वाले भी इस बारे में कुछ बता नहीं सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें