फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में पंखे पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। संदिग्ध हालत में एक महिला की ससुराल में मौत हो गई। उसका शव पंखे के सहारे साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। सास से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर एक कुंदनपुर प्रथम की रहने वाली 26 वर्षीय मायादेवी अपनी सास चंपादेवी और दो बच्चों के साथ रहती थी। पति डालचंद उर्फ गुड्डू की छह साल पहले मौत हो चुकी है। रविवार रात खाना खाने के बाद मायादेवी बच्चों संग सोने चली गईं। सास चंपादेवी दूसरे कमरे में सो गई। दूसरे दिन सोमवार तड़के पांच बजे उनका शव कमरे में पंखे के सहारे साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। जागने पर सास वहां पहुंची तो फंदे से लटका शव देख उसके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। सास की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव नीचे उतारकर जानकारी जुटाई गई। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही लगा। पूछने के बाद भी मौत की वजह निकलकर सामने नहीं आई। एसएसआई आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजन मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। किसी पर कोई आरोप भी अभी तक नहीं लगाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें