फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सर्वे में ढिलाई पर दो  सुपरवाइजर को नोटिस

Wed, 18 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र में चल रहे गन्ना सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने पर पूरनपुर मिल के दो गन्ना सुपरवाइजरों पर विभागीय कार्रवाई की गई है। डीसीओ ने दोनों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

आगामी गन्ना सीजन में क्षेत्रफल का आकलन करने के लिए इन दिनों सर्वे कार्य चल रहा है। गांव में सर्वे के साथ ही विभिन्न स्तरों पर इसका निरीक्षण भी हो रहा है। दो दिन पूर्व पूरनपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान डीसीओ राजेश्वर यादव को सहकारी चीनी मिल के दो सुपरवाइजर सर्वे में मौजूद नहीं मिले। इस पर उन्होंने इसे लापरवाही मानते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीओ ने बताया कि दोनों सुपरवाइजर क्रमश: रामबहादुर एवं रामप्रसाद को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। नोटिस मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गन्ना सर्वे विभाग का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


सर्वे में सहयोग करें किसान
डीसीओ ने बताया कि गन्ना सर्वे के लिए किसानों को मैसेज देकर बताया जा रहा है। बावजूद इसके सर्वे टीम के पहुंचने पर किसान खेतों पर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इससे सर्वे में गलतियां होने की संभावनाएं रहती हैं। ऐसे में किसानों से अपील है कि वह सर्वे के समय अपने खेत पर मौजूद रहकर सर्वे टीम को सही जानकारी दें ताकि सही क्षेत्रफल व वैराइटी आदि अंकित की जा सके। उन्होंने कहा कि किसान घोषणापत्र भरकर सर्वे पर्ची भी हासिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें