फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर के दो गांवों में धीमी गति से होता मिला गन्ने का सर्वे

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव बढ़ेपुरा में गन्ना सर्वे का निरीक्षण करते डीसीओ । स्रोत - चीनी मिल
विज्ञापन
बीसलपुर। डीसीओ डॉ. खुशीराम भार्गव ने बुधवार को चार गांवों में गन्ने के सर्वे का निरीक्षण किया, इसमें दो गांवों में सर्वे धीमी गति से होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसीओ ने बुधवार को बढ़ेपुरा घारम, रसूला, महादेवा और अमृती गांवों में चल रहे गन्ने के सर्वे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बढ़ेपुरा घारम और रसूला में सर्वे की स्थिति संतोषजनक मिली, जबकि महादेवा और अमृती में सर्वे धीमी गति से होता मिला।
पूछने पर मौके पर पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कर्मचारी केशव कुमार ही दोनों गांवों में सर्वे कर रहा है। इस वजह से सर्वे का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है। डीसीओ ने अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर सर्वे अपेक्षित गति से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसीओ ने अभिलेख देखे तो मौके पर मौजूद किसानों से समस्याएं भी पूछीं। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद दुबे, किसान सहकारी चीनी मिल के गन्ना विकास निरीक्षक अमरनाथ दुबे और द्वितीय गन्ना विकास निरीक्षक राजवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें