फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वैज्ञानिकों की जांच के बाद होगी केशवपुर केंद्र पर गन्ने की खरीद

Tue, 24 Nov 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। घुंघचाई क्षेत्र के केशवपुर गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों के गन्ने की खरीद वैज्ञानिकों की जांच के बाद की जाएगी। पूरनपुर चीनी मिल के जीएम राजेश कुमार ने सहकारी चीनी मिल संघ के मुख्य गन्ना विकास सलाहकार को पत्र भेजकर गन्ने की प्रजाति की वैज्ञानिकों से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस केंद्र पर केशवपुर के अलावा मोहब्बतपुर, लुकटियाई, गरीबपुर बिल्हा, चंदोखा अजीतपुर, जनकापुर और सिमरिया के किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। किसान गन्ने को अगैती प्रजाति का बता रहे हैं, जबकि मिल अधिकारियों ने इसे अस्वीकृत प्रजाति का बताया है। इस कारण खरीद रोक दी गई थी। किसानों की समस्या विधायक बाबूराम पासवान ने डीएम के सामने उठाई थी। जीएम ने बताया कि जांच में गन्ना अगैती प्रजाति का पाए जाने पर खरीद की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें