फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का ओवरलोड ट्रक पलनटा, दबकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हेलमेट बाइक पर सवार थे तीन बच्चों समेत पांच लोग, मवैया गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

बीसलपुर/ बिलसंडा। गन्ने का ओवरलोड ट्रक पलटने से बाइक सवार पिता-पुत्र की दबकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक पर तीन बच्चों समेत कुल पांच लोग बैठे थे।
निगोही (शाहजहांपुर) क्षेत्र के गांव चक सफौरा निवासी 45 वर्षीय महेशपाल यादव पुत्र छोटेलाल शुक्रवार की दोपहर एक बजे अपनी ससुराल गोला (लखीमपुर) के गांव कलसी जाने को निकले। बाइक पर उनके साथ मां 50 वर्षीय रामबेटी, बेटी सरिता देवी (16), बेटा दुर्गेश (5) और बेटा कपिल (4) सवार थे। शार्टकट लेने के चक्कर में हाईवे का रास्ता छोड़कर बाइक सवार बिलसंडा के मवैया गांव की तरफ निकल गए। रास्ते में सामने से आ रहा गन्ने का ओवरलोड ट्रक नजदीक आते ही पलट गया।
विज्ञापन

हादसा ट्रक का पहिया गड्डे में जाने से बताया जा रहा है। ट्रक पलटते ही गन्ने की फांदियां बाइक सवार पांचों के ऊपर गिर गईं। इसमें सभी बुरी तरह से दब गए। कुछ ही देर में राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गन्ने की फांदियों को हटवाया। आनन-फानन में एंबुलेंस से सभी घायल बीसलपुर सीएचसी भेजे गए। वहां डॉक्टरों ने बाइक चालक महेंद्रपाल यादव और उसके पांच वर्षीय बेटे दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विरजाराम ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तीन घायल सीएचसी भर्ती कराए गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ससुराल में दूज मनाने निकले थे बाइक सवार
बिलसंडा। हादसे में घायल रामबेटी ने बताया कि वह बेटे महेंद्रपाल की ससुराल जा रही थीं। दरअसल, पुत्रवधू कुसमा देवी की तबीयत खराब चल रही है। इस वजह से वह भैयादूज पर मायके नहीं जा सकी थीं। शुक्रवार की दोपहर उसके घर दूज देने के लिए वह बेटे महेंद्रपाल और उसके बच्चों के साथ निकली थीं। पुत्रवधू कुसमा की अब भी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए उसे घर पर रोक दिया था। रास्ते में अचानक हादसा हो गया। इधर, पति को हंसी-खुशी घर से रवाना करने वाली कुसुुमा को जैसे ही हादसे की खबर मिली तो वह गश खा गई। परिवार में चीख पुकार मच गई। पति और बेटे को खोकर उसका रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें