फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 41 क्रय केंद्रों पर गन्ना समाप्त, बरखेड़ा चीनी मिल ने जारी किया बंदी का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा की बजाज चीनी मिल क्षेत्र के 41 गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना समाप्त हो गया है। इस पर मिल प्रशासन ने बंदी का नोटिस जारी कर दिया है। गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने रविवार को मिल परिसर में भ्रमण कर किसानों से वार्ता की और गन्ने की उपलब्धता की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी किसानों को बताया कि चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के गन्ना उपायुक्त ने निर्देश जारी कर कहा है कि जिन गन्ना क्रय केंद्रों पर सभी पक्ष एवं कॉलम की सभी पर्चियां समाप्त हो गई हैं। उन क्रय केंद्र्रों के क्षेत्र में खड़े गन्ने का एक संयुक्त सर्वे कराया जाए। साथ ही जिन किसानों के पास गन्ना अभी है। उन्हें खुली खरीद में पर्चियां उपलब्ध कराई जाएं। इसको लेकर बरखेड़ा चीनी मिल ने संबंधित सभी किसानों को उनके कैलेंडर की पर्चियां जारी कर दी हैं। साथ ही शेष किसानों के खड़े गन्ने का सर्वे कराकर उन्हें पर्चियां जारी की गई हैं। मौजूदा समय में बरखेड़ा चीनी मिल ने 20,318 किसानों से 41.81 लाख क्विंटल गन्ने का क्रय किया है।
जिला गन्ना अधिकारी ने क्षेत्र के सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को निर्देश दिए कि मिल क्षेत्र के 41 गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना समाप्त हो गया है। ऐसे में मिल की ओर से बंदी का नोटिस जारी किया गया है। शेष किसान जल्द ही अपना गन्ना मिल को उपलब्ध करा दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें