फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना किसानों ने नहीं लिए टोकन, मिल के गेट पर जमकर किया हंगामा, दो घंटे बंद रही मिल

Wed, 04 Dec 2024 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर में सहकारी चीनी मिल के गेट पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ।किसानों की ओर से टोकन न लिए जाने के कारण मिल गेट स्थित केंद्रों पर सात घंटे तक गन्ने की तौल ठप रही।
विज्ञापन
चीनी मिल के गेट पर जुटे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर में गन्ना न लिए जाने से नाराज किसानों ने मंगलवार रात कई घंटे तक हंगामा किया। मिल द्वार स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर सात घंटे गन्ने की तौल बंद रही। गन्ना न मिलने से चीनी मिल भी करीब दो घंटे बंद रही। बाद में पुलिस के आने पर स्थिति सामान्य हुई।

विज्ञापन


किसान सहकारी चीनी मिल के गेट पर स्थित केंद्रों पर खराब गन्ना न लिए जाने से किसान पिछले दो दिनों से हंगामा कर रहे थे। मंगलवार की रात लगभग आठ बजे जब चीनी मिल के टीम ने किसानों का खराब गन्ना फेल करना शुरू किया, तो केन यार्ड में मौजूद सभी किसान एकजुट हो गए। किसानों ने गन्ना तुलवाने के लिए टोकन लेना बंद कर दिया। किसान हंगामा करने लगे। किसानों का आरोप था कि खराब गन्ना बताकर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।

सात घंटे ठप रही तौल 
किसानों की ओर से टोकन न लिए जाने के कारण मिल गेट स्थित केंद्रों पर सात घंटे तक गन्ने की तौल ठप रही। गन्ना न मिल पाने के कारण चीनी मिल भी 12 बजे से दो बजे तक दो घंटे बंद रही। इस बीच मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार और जीएम डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता ने आक्रोशित किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने और हंगामा करते रहे। जानकारी होने पर रात लगभग दो बजे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा कर शांत किया। इसके बाद किसानों ने गन्ना तुलवाना शुरू किया। कुछ देर बाद चीनी मिल भी चालू हो गई।
विज्ञापन


चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि खराब गन्ना न लिए जाने से नाराज होकर किसान भड़क गए थे। किसानों ने सात घंटे तक गन्ना नहीं तुलवाया। गन्ना न मिल पाने के कारण चीनी मिल भी बंद रही। किसानों को समझा कर शांत कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें