गन्ना समिति के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और चीनी मिल उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार
को चुनाव हुआ। इसमें पीलीभीत समिति के सभी संचालक पदों और बीसलपुर समिति
के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निवार्चन हुआ। वहीं बीसलपुर समिति, मिल और
पूरनपुर मिल उपाध्यक्ष के लिए मतदान हुआ। पीलीभीत से ज्ञान् देवी, पूरनपुर
से श्रीकांत सिंह और बीसलपुर समिति से सुरेंद्र यादव अध्यक्ष बने जबकि मिल
उपाध्यक्ष पद पर पूरनपुर से नूर अहमद व बीसलपुर से सियाराम शास्त्री विजयी
रहे। इसके अलावा गन्ना समितियों से गन्ना संघ लखनऊ के लिए छह छह सदस्य भी
चुने गए।
पीलीभीत समिति पर चुनाव के लिए खासी गहमा गहमी रही। अध्यक्ष पद
के लिए ज्ञानदेवी और रचित अग्रवाल नामांकन की तैयारी में थे लेकिन बाद में
आपसी सहमति बनने पर ज्ञानदेवी के नाम से मात्र एक पर्चा खरीदा गया। ज्ञान
देवी ने पति पूर्व संचालक संतराम वर्मा और बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा
सहित कई लोगों के साथ पहुंचकर नामांकन कराया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के
लिए भी एक मात्र नामांकन गुरूनाम सिंह ने किया। एकल नामांकन होने के कारण
चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार ने दोनों को निर्विरोध निर्वाचित होने की
घोषणा की और दोनों को प्रमाणपत्र वितरित किए। विजयी प्रतिनिधियों का
समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
पूरनपुर। गन्ना समिति चुनाव
में श्रीकांत सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी लक्ष्मीकांत भारद्वाज को तीन मतों
से पराजित कर लगातार तीसरी बार चेयरमैन बने हैं। श्रीकांत सिंह को आठ और
लक्ष्मीकांत को पांच मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर स्वदेश सिंह यादव ने
सात मत हासिल कर हरप्रसाद को एक मत से पराजित कर विजयी पाई। चीनी मिल में
उपाध्यक्ष के चुनाव में नूर मोहम्मद ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सर्वेश
को छह मतों से पराजित किया। मतदान एवं मतगणना के दौरान एसडीएम ज्ञानेंद्र
कुमार सिंह, सीओ ब्रजवीर सिंह, सहकारी गन्ना समिति के सचिव देव सिंह राना,
इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। सहकारी चीनी मिल में उपाध्यक्ष के पद
के लिए नूर मोहम्मद और सर्वेश कुमार के बीच चुनाव हुआ। इसमें 14 संचालकों
ने मतदान किया जिसमें नूर मोहम्मद को 10 और सर्वेश को चार वोट मिले। जीते
हुए प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
बीसलपुर। गन्ना समिति
में अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र पाल यादव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ जबकि
उपाध्यक्ष के प्रत्याशी गजेंद्र पाल सिंह छह मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने
राजेश कुमार को एक मत से हराया। समिति सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि यहां कुल
13 मतदाताओं में से 12 ने मतदान किया जिसमें एक मत निरस्त हो गया। उधर चीनी
मिल के निर्वाचन अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद
के प्रत्याशी सियाराम शास्त्री ने 11 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी
महीपाल गंगवार को आठ मतों से पराजित किया। इसमें सभी 14 मतदाताओं ने मतदान
किया। विजयी प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
00000000
चीनी मिल में दो, गन्ना समिति में एक संचालक नामित
पूरनपुर।
चीनी मिल में शासन से रामऔतार भारती को जबकि रिक्त सीट ढकिया से फूलमती को
संचालक नामित किया गया। सहकारी गन्ना समिति में शासन से हरनाम सिंह यादव
को संचालक नामित किया गया।
00000000
अनुमोदक को किया कमरे में बंद
बीसलपुर।
चीनी मिल के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी महीपाल गंगवार ने बताया कि उनके
अनुमोदक गांव भैंसाई पर्वतपुर निवासी रुद्रपाल उनका नामांकन पत्र जमा करने
जा रहे थे। आरोप है रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ कर मिल के एक कमरे
में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, सीओ सुवेग
सिंह सिद्धू, थाना प्रभारी केपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर रुद्रपाल को मुक्त
कराया और अपनी मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल कराया। पुलिस ने मौके पर
मौजूद एक युवक की रायफल भी ले ली। हालांकि कि इस मामले की कोई तहरीर पुलिस
को नहीं दी गई है।
00000000
चुनाव परिणाम
समिति/मिल अध्यक्ष उपाध्यक्ष
पीलीभीत समिति ज्ञान देवी गुरूनाम सिंह
पूरनपुर समिति श्रीकांत सिंह स्वदेश सिंह
बीसलपुर समिति सुरेंद्र यादव गजेंद्र पाल सिंह
पूरनपुर मिल ---- नूर अहमद
बीसलपुर मिल ---- सियाराम शास्त्री
000000000000
उप्र गन्ना समिति संघ लखनऊ के चुनेे गए सदस्य
क्रम पीलीभीत बीसलपुर पूरनपुर
1. अयोध्या प्रसाद प्रभात शंखधर ----
2. ऋषिपाल नरदेव ----
3. बाबूराम राजेश वर्मा ----
4. रामपाल मधुरानी ----
5. ताराबेगम जसकरन सिंह ----
6. शांतिस्वरूप जगमोहन सिंह ----
------------
मुनिराज