पीलीभीत में सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय गेट के बाहर मौजूद लोग।संवाद
पीलीभीत। सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव को लेकर शुक्रवार नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें अपूर्ण और खामियां होने पर 125 नामांकन निरस्त किए गए।
पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को समिति में नामांकन पत्रों की जांच की गई। डेलीगेट के लिए 671 नामांकन पत्र जमा हुए थे। जांच के दौरान अपूर्ण भरे और खामियां होने के कारण 125 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची को चस्पा करा दिया गया है। 30 सितंबर को नाम वापसी होगी। संवाद