फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मी के खाते से 25 हजार रुपये उड़ाए 

Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने चीनी मिल कर्मी के खाते से 25 हजार रुपये उड़ा। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सफौरा निवासी जयंती प्रसाद बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर में टर्नर के पद पर तैनात हैं। उनका भारतीय स्टेट बैंक बिलसंडा में खाता है। पिछले दिनों नोटबंदी के दौरान उनका एटीएम कार्ड खो गया था, जिसका अभी तक पता नहीं लग सका। गुरुवार को उनके खाते से जालसाज ने कई बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। इसकी जानकारी बैंक जाकर दी गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। पीड़ित मिलकर्मी ने शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें