मिल हाउस नंबर एक की चेन टूट जाने से मंगलवार रात चीनी मिल साढ़े तीन घंटे बंद रही, जिससे मिल को काफी नुकसान हुआ। किसान सहकारी चीनी मिल के मिल हाउस नंबर एक की चेन मंगलवार रात 12 बजे अचानक टूट गई थी। इंजीनियरिंग अनुभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने जीएम नरेंद्र राय के निर्देशन में कड़ी मशक्कत कर चेन जोड़ी। उसके बाद 3.30 बजे मिल चालू हो पाई। इस वजह से मिल पूरे साढ़े तीन घंटे बंद रही, जिससे मिल को काफी नुकसान हुआ।
दो चीनी मिलों के पेराई सत्र बंदी का नोटिस
दो चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों ने नोटिस जारी कर पेराई सत्र बंद करने का ऐलान किया है। किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर और द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर के प्रबंधकों द्वारा जारी किए नोटिसों में कहा गया है कि मिल क्षेत्रों का अधिकांश गंन्ना खत्म हो गया है, इसलिए अब पेराई सत्र जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। चीनी मिलों के सभी क्रय केंद फ्री कर दिए गए हैं। नोटिस के अनुसार बीसलपुर मिल का पेराई सत्र छह अप्रैल को और फरीदपुर मिल का पेराई सत्र आठ अपै्रल को बंद हो जाएगा। नोटिस की प्रतिलिपियां चीनी मिलों, सहकारी गन्ना विकास समिति और गन्ना विकास परिषद के नोटिस वोर्ड पर चस्पा कर दी गई हैं। समिति सचिव जितेंद्र कुमार ने भी दोनों चीनी मिलों के प्रबंधकों द्वारा नोटिस जारी करने की पुष्टि की है।