फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अक्तूबर में ऐसा तापमान, करा सकता है गेहूं बुआई में देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अक्तूबर का पहला सप्ताह बीत जाने के बाद भी लोगों को अभी दिन में गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में रात और सुबह के समय ही मौसम में थोड़ी ठंडक रहती है। इस माह में ऐसे तापमान का असर गेहूं की बुआई पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

अमूमन अक्तूबर माह शुरू होने के साथ ही मौसम में काफी बदलाव हो जाता है। इस बार ऐसा नहीं देखने को मिल रहा है। अन्य माह की तरह ही इस माह में भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं देखने को मिल रही है। इससे दिन के समय लोग गर्मी से बेहाल दिखाई दे रहे हैं। इधर मानसून के चले जाने से अब बारिश की संभावना भी नहीं है।
पश्चिमी विछोप के कारण एक दो दिन बादल जरूर रहे। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया मौसम में अभी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। रात और सुबह के समय हल्की ठंड रहती है।
विज्ञापन

प्रगति में यह बदलाव होता रहता है। अक्तूबर में इस तरह का मानसून गेेहूं बुआई पर प्रभाव डाल सकता है। मंगलवार को अधिकतम 33.7 तो न्यूनतम- 24.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें