फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रभावशाली व्याख्यान देने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत किए गए

विज्ञापन
बीसलपुर डाइट में विजयी प्रतियोगियो को किया गया पुरस्कृत । स्रोत - आयोजन समिति
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बृहस्पतिवार को शैक्षिक गोष्ठी हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ डायट के प्राचार्य डॉ. एमके सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर समय समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। प्रतियोगियों से बौद्धिक विकास एवं शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

गोष्ठी में डायट के अलावा जिले के विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के काफी विद्यार्थी मौजूद थे। गोष्ठी में विद्यार्थियों को कविता पाठ, हिंदी, अंग्रेजी पत्र लेखन और निबंध लेखन की प्रतियोगिताओं में शामिल होने को प्रेरित किया गया। गोष्ठी में डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता दर्वेश कुमार, स्मिता राजपूत, नीलेश नाथ, आशा सुमन, अमित कुमार, मंजू लता आदि प्रवक्ताओं ने विचार रखे। गोष्ठी में प्रभावशाली विचार रखने के लिए कुमकुम, मंतशा अनमोल बजाज, सुमित कुमार, अमित पाल, पारुल, संध्या, तनु सिंह, माधुरी और अजमल को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण प्राचार्य ने किया। विद्यार्थियों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें