फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रूबलप्रीत और प्रिंस ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

विज्ञापन
गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते एसडीएम । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेंं चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। ऑल ओवर चैंपियनशिप रूबलप्रीत कौर और प्रिंस ने जीती। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन दो सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में रूबलप्रीत कौर, बालक वर्ग में रिंकू, ४०० मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में रूबलप्रीत कौर और बालक वर्ग में रामनिवास ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की १०० मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रोशनी, रूबलप्रीत कौर, वंशिका, बालक वर्ग में ऋषिपाल, रिंकू, रामनिवास, बालिका वर्ग की २०० मीटर दौड़ में रूबलप्रीत कौर, शिवानी, शालिनी, बालक वर्ग में रिंकू, रामनिवास, मोहित, बालिका वर्ग की ४०० मीटर दौड़ में रूबलप्रीत कौर, शालिनी, अंशिका, बालक वर्ग में रामनिवास, मोहम्मद आमिर, मोहित को क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।
बालिका वर्ग की लंबी कूद में रूबलप्रीत कौर पहले, रोशनी दूसरे, शीतल तीसरे, बालक वर्ग में रवि चौहान पहले, मोहित दूसरे और अफरोज को तीसरे स्थान के लिए, बालिका वर्ग की ऊंची कूद में रुबलप्रीत कौर को पहले, रोशनी को दूसरे, बालक वर्ग में शिवम को पहले, रामनिवास को दूसरे, मोहम्मद आमिर को तीसरे, बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रिंस और बालिका वर्ग में खुशबू, खो-खो में शाहीन, वॉलीबॉल में प्रिंस की टीम ने बाजी मारी। ऑल ओवर चैंपियनशिप के लिए बालिका वर्ग में रूबलप्रीत कौर और बालक वर्ग में प्रिंस को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, एससीडीआई संजय श्रीवास्तव, महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक मोहन सिंह और प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. रेखा सिंह, सतेंद्र सिंह, डॉ. मधुर मिश्रा, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. सौरभ सिंह आदि थे। संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें