फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
मरौरी ब्लॉक की राजा कॉलोनी में विजेता स्कूली बच्चो को मेडल पहनाकर सम्मानित करते खंड ​शिक्षा अ​ध
विज्ञापन
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने दौड़ और अन्य प्रतियोगिता में पसीना बहाया। खंड शिक्षाधिकारी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के संकुल सडिया मुगलपुरा और भमौरा न्याय पंचायत की प्रतियोगिताएं मंगलवार को कराई गईं । सडिया न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिताएं राजा कॉलोनी के स्कूल में हुईं । प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी शिव शंकर मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने 100 मीटर बालक की रेस को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया ।

न्याय पंचायत के करीब 25 से अधिक स्कूलों के बच्चों ने अपना दमखम दिखाया । 50 मीटर बालक दौड़ में शुभम प्रथम, 100 मीटर बालक दौड़ में शुभम प्रथम, अमनदीप द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अभिजीत प्रथम, अदनान द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में अंशु दास प्रथम, शिवम द्वितीय स्थान पर रहे । इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन


कई स्कूली बच्चों की प्रतिभाओं को देखकर शिक्षक दंग रह गए । निर्णायक मंडल में वरिष्ठ संकुल शिक्षक महेश चंद्र, कमलेश गंगवार, नरेंद्र मौर्य, अशोक कुमार, अश्विनी गंगवार, राजीव सक्सेना, आसिफ अंसारी, नंदकिशोर आदि शिक्षक रहे। विजेता स्कूली बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य, संकुल शिक्षकों, ग्राम प्रधान पंकज सरदार ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया ।

न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिताएं वरिष्ठ संकुल शिक्षक महेश चंद्र की देखरेख में कराई गईं ।भमोरा न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता बिथरा के जूनियर हाईस्कूल में कराई गई। संकुल प्रतियोगिता में 50 मीटर बालक दौड़ में जसवंत प्रथम, विवेक द्वितीय, विशाल तृतीय, 100 मीटर बालक दौड़ में निहाल प्रथम, सुरेंद्र द्वितीय, कपिल तृतीय, 100 मीटर बालिका दौड़ में सोनी प्रथम, यस्मी द्वितीय, हिमांशी तृतीय स्थान पर रहीं। खेलकूद प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में संकुल शिक्षक रूप किशोर, विनोद गंगवार, अर्चना चौधरी, कहकशा बेगम, सचिन कठेरिया, प्रदीप कुमार आदि का सहयोग रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें