बीसलपुर के नवोदय विद्यालय में नाटक प्रस्तुत करती छात्राएं।संवाद
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के थियेटर वर्कशॉप में सोमवार को नाटककार रेखा जैन द्वारा लिखित नाटक अप्सरा का तोता का छात्राओं ने मंचन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वीके सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में 25 सितंबर को वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ था। उसके बाद विद्यालय के विद्यार्थी अक्सर नाटक का मंचन करते हैं। नाटक मंचन प्रवक्ता डॉ. महेश प्रजापति के निर्देशन में कर रहे हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली की डायरेक्टर शालू यादव और भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के कप्तान कर्णधार ने विद्यार्थियों को नाटक की बारीकियां, सिखाईं। यह कार्यक्रम 25 अक्तूबर तक चलेगा। संवाद