फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राजेश ने ज्ञान प्रकाश को हराया

विज्ञापन
मझोला महोत्सव में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान।संवाद
विज्ञापन
मझोला। नगर में चल रहे मझोला महोत्सव में सोमवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। पहली कुश्ती में अंबाला के राजेश ने पीलीभीत के ज्ञान प्रकाश को हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान काफी संख्या में लोग कुश्तियां देखने पहुंचे।
विज्ञापन

कुश्ती में अंबाला, दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार आदि के पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती का दूसरा मुकाबला न्यूरिया जटपुरा के नरेंद्र और उन्नाव के सुरेंद्र के बीच हुआ। करीब दो मिनट तक चली कुश्ती में सुरेंद्र ने जीत दर्ज की।

तीसरा कुश्ती हरिद्वार के प्रदीप शास्त्री और दिल्ली के तूफान सिंह के बीच हुई। जिसमें प्रदीप शास्त्री ने जीत दर्ज कराई। चौथी कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
कृष्ण ने बाबर पहलवान को किया चित्त
अमरिया। श्री रामलीला मेले में दंगल का मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शुभारंभ किया। इस दौरान हुए मुख्य मुकाबले में कृष्ण ने बाबर पहलवान को चित्त किया।
जीतने वाले पहलवान को राज्यमंत्री और ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कमेटी व मेला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, महामंत्री श्याम बिहारी गौतम, उपाध्यक्ष किशोरी लाल सागर, उपमंत्री बेनीराम सागर आदि मौजूद रहे। संवाद

मझोला महोत्सव में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें