फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अपार आईडी बनवाकर पंजीकरण व परीक्षा फाॅर्म में दर्ज कराएं विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड के आदेश के बाद डीआईओएस ने शत-प्रतिशत अपार आईडी बनवाने का किया आग्रह
विज्ञापन

पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण और कक्षा 10 और 12 के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया के बीच विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाने पर जोर दिया है। परिषद ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों से विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाकर उसे पंजीकरण और परीक्षा फाॅर्म में दर्ज कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अपार आईडी वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी की व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को दी जाने वाली 12 अंकों की स्थायी डिजिटल पहचान है। इसमें विद्यार्थी की स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक की शैक्षणिक जानकारी सुरक्षित रखने की व्यवस्था है। इसके माध्यम से मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट समेत अन्य प्रमाणपत्र डिजीलॉकर पर डिजिटल रूप से सुरक्षित रह सकेंगे। परिषद के अनुसार, पंजीकरण और परीक्षा आवेदन पत्र भरते समय अपार आईडी देना अनिवार्य नहीं है, लेकिन विद्यार्थियों के व्यापक हित में इसे बनवाकर दर्ज कराने की अपील की गई है। इससे छात्रवृत्ति, कल्याणकारी योजनाओं और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ सही विवरण के आधार पर उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। परिषद ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि अभिभावकों की सहमति से विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराएं। प्रयास किया जाए कि अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि से पहले विद्यालय के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी दर्ज हो जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें