मॉडल देखते अतिथि व मौजूद बच्चे । संवाद
पीलीभीत। गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल में महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की जयंती पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर मॉडल बनाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन सोनिया गोस्वामी व मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को डॉ. विक्रम साराभाई के विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए योगदान की जानकारी दी। इस मौके पर विज्ञान के अनेक प्रयोगों और उनमें निहित सिद्धांतों को बहुत रोचक ढंग से समझाया गया।
कार्यक्रम का समापन प्रबंधक निशांत गोस्वामी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर किया। संचालन प्रधानाचार्या नीलोफर अंसारी ने किया। इस अवसर पर विज्ञान विभाग के भावेश पांडे, जया घोष, ऋतिक, काव्यांजलि त्रिवेदी, आनंद मौर्य, अपाला शर्मा, अभिजीत आदित्य, रिशु, विष्णु प्रिया, मीना चौधरी, प्रियांशु त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।