फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक चोरी की रिपोर्ट में बदल दिया घटना स्थल

Fri, 11 Aug 2023 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोहल्ला रजागंज से चोरी हुई बाइक की पुलिस ने ई-रिपोर्ट दर्ज की। मगर घटना स्थल ही बदल दिया। घटना स्थल सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र का दिखा दिया गया। पीड़ित ने सीओ से शिकायत कर सही घटना स्थल दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला रजागंज निवासी अरशद खां ने बताया कि उनकी घर के बाहर खड़ी बाइक 30 जुलाई को चोरी हो गई थी। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दो अगस्त को कोतवाल ने अपने मोबाइल से ई-रिपोर्ट दर्ज की। मगर घटना स्थल सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र का दिखा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें