फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कॅरियर संवारने के लिए राजकीय पुस्तकालय में बढ़ रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
राजकीय पुस्तकालय पढ़ते अभ्यथीZ । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय परिसर में स्थित राजकीय पुस्तकालय में इन दिनों अभ्यार्थियों की संख्या काफी बढ़ी है। रोजाना करीब 70 से 80 अभ्यर्थी नियमित अध्ययन के लिए पहुंच रहे हैं, इसमें काफी संख्या में छात्राएं भी हैं।
विज्ञापन

आज से करीब दो साल पहले राजकीय पुस्तकालय की स्थिति काफी खराब थी। बहुत कम ही अभ्यर्थी यहां आते थे, लेकिन अब बच्चों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है। वजह साफ है कि अब युवाओं को अपने कॅरियर की चिंता है। जो सक्षम लोग हैं वह तो घर पर ही किताबें मंगाकर तैयारी करते हैं, लेकिन जो किताबें नहीं खरीद पाते वह राजकीय पुस्तकालय पहुंच रहे हैं।
राजकीय पुस्तकालय को भले ही काफी समय से नई किताबें नहीं मिली हैं, लेकिन अभ्यार्थियों की संख्या पर इसका कोई खास असर नहीं है। मौजूदा समय में 20 हजार से अधिक उपन्यांस, कहानी, सामान्य ज्ञान, देश-विदेश आदि विभिन्न प्रकार की किताबें पुस्तकालय में हैं। साथ ही रोजाना न्यूज पेपर भी मंगाए जाते हैं, जिसको पढ़कर बच्चे तैयारी करते हैं। पुस्तकालय प्रभारी पार्वती तितियार ने बताया कि पुस्तकालय में बच्चों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


पढ़ाई का माहौल काफी अच्छा
पुस्तकाल में अध्ययन करने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि यहां पर पढ़ाई का बहुत ही अच्छा माहौल है। सौरभ ने बताया कि घर पर शोर-शराब होने की वजह से पढ़ाई नहीं हो पाती है, ऐसे में वह नियमित पुस्तकालय आते हैं। गौरव ने बताया कि यहां पर काफी किताबे हैं, जो पढ़ाने के लिए निशुल्क दी जाती हैं।

राजकीय पुस्तकालय पढ़ते अभ्यथीZ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें