ट्राफी के साथ खिलाड़ी । स्रोत - खिलाड़ी
पीलीभीत। किसान का बेटा अमन हलदर अपना ही नहीं, बल्कि जिले का नाम रोशन कर रहा है। प्रतिभा के दम पर अमन राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
आठ से 11 नवंबर को भुवनेश्वर में हुई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अमन यूपी की टीम के रनर रहे थे। अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी बलराम हलदर के बेटे अमन हलदर की बचपन से ही वालीबॉल में रुचि थी। पढ़ाई के साथ जो समय निकलता उसमें वह अपने साथियों के साथ प्रैक्टिस करते थे। मौजूदा समय में अमन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
अमर शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में कक्ना छह में प्रवेश लेने के बाद से टीमों के साथ वालीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने लगे। इसमें इनका शानदार प्रदर्शन रहा। कक्षा नौ में प्रवेश के बाद इनका चयन अयोध्या में स्थित स्पोर्ट हॉस्टल के लिए हुआ था। इसके बाद अमन कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी पहचान बना चुके हैं।