फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं का 20 अक्तूबर तक कराएं नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (प्रयागराज) के क्षेत्रीय केंद्र बरेली से संबद्ध अध्ययन केेंद्रों के समन्वयकों की बृहस्पतिवार को कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने कहा कि विवि के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों का नामांकन 20 अक्टूबर तक कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रदेश में स्टार अध्ययन केंद्रों को चिह्नित करेगा। ऐसे केंद्रोें को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। कहा कि समन्वयक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर छात्रों को जोड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान करें।
कार्यशाला में बरेली, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों के अध्ययन केंद्रों के समन्वयक डॉ. आरबी सिंह, डॉ. अलका जायसवाल, डॉ. एसबी यादव, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. शचि मित्तल, नीता मालिक व शैलेंद्र कुमार त्यागी ने कुलपति को समस्याओं की जानकारी दी। परीक्षा नियंत्रक डीपी सिंह, प्रवेश प्रभारी प्रो. जेपी यादव, काउंसलिंग प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह, लेखाकार अवनीश चंद्र, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र ने समस्याओं का समाधान किया। संचालन बरेली कॉलेज की प्रो. शालिनी सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें