फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य ने बांधा समां

Thu, 11 Feb 2016 11:47 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने दीप प्रज्जवलन कर किया। डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

छात्राओं ने भांगड़ा, बंगाली नृत्य नाटक, ग्रुप डांस, लोक नृत्य, नाटक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। इस दौरान मेधावी छात्राओं के अलावा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व चेयरमैन ने छात्राओं को अपने लक्ष्य प्राप्त के लिए कठिन परिश्रम करने व शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का आह्वान किया। अशोक भसीन ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। समापन पर प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. नरेशपाल, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. नगेंद्र पाल, डॉ. बीके राठी, पंकज मिश्रा, जाकिर हुसैन, दीपक विश्वास, रवींद्र, राजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, प्रेमशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें