फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेबीज से हुई दर्दनाक मौत: कुत्ते के काटने के तीन माह बाद छात्र की गई जान, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 04 Sep 2026 01:47 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

श्यामपुर के 14 वर्षीय छात्र आदित्य सिंह की गुरुवार रात तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। तीन माह पहले कुत्ते ने काटा था। मौत की वजह जांच से स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
कुत्ते के काटने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसलपुर क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी बलराम सिंह के 14 वर्षीय पुत्र छात्र आदित्य सिंह की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, करीब तीन माह पहले आदित्य को छुट्टा कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद से उसका बरेली में उपचार चल रहा था।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गुरुवार को आदित्य कोचिंग पढ़कर घर लौटा था। इसके बाद वह आराम करने के लिए लेट गया। रात करीब 12 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर देख परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए बरेली ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही आदित्य ने दम तोड़ दिया। आदित्य तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन

मां नीरज देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता बलराम सिंह और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। छात्र की अचानक मौत से गांव में भी शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार कुत्ते के काटने के बाद से आदित्य का उपचार कराया जा रहा था। हालांकि छात्र की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें