अमरिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भंगा मोहम्मदगंज के छात्र को माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र दिया ग
अमरिया। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित इंस्पायर अवाॅर्ड में कंपोजिट विद्यालय भगा मोहम्मद गंज के कक्षा आठ के छात्र योगेश का प्रोजेक्ट चयनित हुआ है। इस सफलता के लिए छात्र को सम्मानित किया गया।
सत्र 2024–25 में भी इस विद्यालय के एक छात्र को सफलता मिली थी। कक्षा आठ के छात्र योगेश का प्रोजेक्ट मिट्टी की नमी विषय पर चयनित हुआ है। छात्र ने अपने कक्षा शिक्षक एवं मेंटर प्रवीन शुक्ला के निर्देशन में यह प्रोजेक्ट तैयार किया। प्रोजेक्ट के चयनित होने पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक खेमपाल सिंह ने छात्र को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से संचालित इंस्पायर अवाॅर्ड योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। विद्यालय के पांच छात्रों ने अलग-अलग समस्याओं पर आधारित अपने प्रोजेक्ट पोर्टल पर अपलोड किए थे, इनमें से छात्र योगेश का मिट्टी की नमी विषय चयनित हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी, एआरपी मुकेश कुमार ने भी खुशी जाहिर की। संवाद