महाविद्यालयों में प्रवेश को उमड़ी भीड़
रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में एमकॉम प्रथम वर्ष की कटऑफ जारी कर दी गई। वहीं उपाधि महाविद्यालय समेत दोनों महाविद्यालयों में स्नातक व स्नाकोत्तर कक्षाओं में एडमिशन लेने वालों की भीड़ रही।
रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत सोमवार को बीएससी बायोग्रुप में 25 व मैथ ग्रुप में 14 छात्राओं ने प्रवेश लिए। वहीं बीकाम प्रथम वर्ष में पहले दिन 12 एडमिशन हुए। महाविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को एमकॉम प्रथम वर्ष की कटऑफ जारी दी। प्राचार्य रमेशचंद्र वाजपेई ने बताया कि एमकॉम प्रथम वर्ष की कटऑफ में सामान्य वर्ग 55.2 प्रतिशत, ओबीसी 43.37 व एससी 42.7 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि एमकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी जाएगी। इधर इंप्रूवमेंट परीक्षा के फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी गई। सोमवार को तमाम छात्राओं ने इंप्रूवमेंट के फार्म जमा किए। इधर उपाधि महाविद्यालय में सोमवार को बीए व बीएससी की तीसरी कटऑफ में शामिल विद्यार्थियों ने एडमिशन लिए। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को बीए व बीएससी में 28-28 तथा बीकाम में 12 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिए।