फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, फंदे सेे लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। घर पर अकेली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त परिवार वाले पड़ोस में ही वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे। परिजन लौटे तो कमरे का दरवाजा न खोलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी तो शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुुर्गाप्रसाद निवासी हरीश कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम छह बजे मोहल्ले में एक शादी में शामिल होने गए थे। घर पर उनकी 15 वर्षीय बेटी प्रियांशी मौजूद थीं, जोकि कक्षा नौ की छात्रा हैं। एक घंटे बाद लौटे तो घर का मेनगेट खुला हुआ था। भीतर पहुंचे तो छात्रा का कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज दी गई, लेकिन कोई जवाब न मिला। इस पर उन्होंने शोर मचाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाल सुनील कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तो छात्रा का शव दुपट्टे के फंदे से पंखे के सहारे लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हुआ। परिजन भी कोई वजह नहीं बता सके। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें