फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंखे का कंडेनसर बदलते समय करंट से छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 27 Jul 2026 04:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के दियोरिया क्षेत्र में करंट लगने से छात्र शिवम की मौत हो गई। हादसा पंखे का कंडेनसर बदलते समय हुआ। शिवम 11वीं का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतक छात्र के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया ताल्लुक पसगवां में पंखे का कंडेनसर बदलते समय करंट लगने से 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। गांव निवासी अनिल गंगवार का पुत्र शिवम रविवार दोपहर करीब दो बजे घर की छत पर लगे पंखे का कंडेनसर बदल रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। परिजन आनन-फानन निजी वाहन से उसे बीसलपुर-बरेली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


शिवम गांव बिहारीपुर हीरा स्थित एजीएम इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। तीन भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था। उसकी मौत से पिता अनिल कुमार, मां विमला देवी, भाई सचिन कुमार और बहन अनामिका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि दुखद घटना की जानकारी प्राप्त हुई। हालांकि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

पढ़-लिखकर अधिकारी बनने का था सपना 
शिवम के पिता अनिल कुमार ने बताया कि शिवम ने पिछले वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी। उसने इंटरमीडिएट में जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाने का लक्ष्य तय किया था। वह पढ़ाई में बेहद होनहार और मेहनती था। 

पिता ने बताया कि परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है, लेकिन उन्होंने शिवम को खेती के काम से दूर रखकर केवल पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उनकी इच्छा थी कि बेटा पढ़-लिखकर बड़ा अधिकारी बने, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया। उन्होंने बताया कि शिवम सरल स्वभाव और मिलनसार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें