फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने छात्र आंदोलनों को दी धार

Fri, 15 Jan 2016 11:05 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. प्रभास्कर राय ने कार्यकर्ताओं से छात्रहित में दृढ़ संकल्पित रहने का आह्वान किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हुई गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से ही छात्र व राष्ट्र शक्ति लगातार बढ़ती जा रही है।

संगठन ने प्रदेश में शिक्षा की दुर्व्यवस्था को लेकर छात्र आंदोलन की धार दी है। इसमें छात्रसंघ चुनाव, छात्रवृत्ति समेत मूलभूत सुविधाओं के लिए छात्रों को संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अलीगढ़ में 29 से 31 जनवरी तक होने वाले प्रांतीय अधिवेशन के दौरान होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। अधिवेशन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के बाबत जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कविता पाठ, देशभक्ति गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गोष्ठी में संजीव भारद्वाज, रमाकांत शर्मा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, मनोज गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने नौगवा चौराहा पर उनका भव्य स्वागत किया और गोष्ठी स्थल तक जुलूस की शक्ल में लेकर पहुंचे। संचालन जिला संगठनमंत्री दीपक कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संयोजक जीतू सूर्या, नगराध्यक्ष आशीष गंगवार, नगरमंत्री अजय लोधी, रोहित कुमार, आकाश, हर्ष, अंकित, अमन, अनमोल, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें