फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर में नकल करते पकड़ी गई छात्रा 

Tue, 07 Mar 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर में नकल करते पकड़ी गई छात्रा
विज्ञापन
 विश्वविद्यालय परीक्षा के तहत मंगलवार को बीसलपुर में एक छात्रा को नकल करते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। हालांकि जिले के केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। शहर के उपाधि महाविद्यालय, रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर सोमवार को तीनों पालियों में परीक्षा हुई। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को पहली पाली में 452 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 12 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 634 ने परीक्षा दी, जबकि 32 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई ने बताया कि पहली पाली में 227, दूसरी पाली में 146 व तीसरी पाली में 97 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। तीनों पालियों में चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। महाविद्यालय की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने डॉ. पीबी सिंह के नेतृत्व में गन्ना कृषक महाविद्यालय में मंगलवार को छापामारी की। टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय में लगे वीडियो कैमरों की फुटेज भी देखी। 
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को तीनों पालियों में दस परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि दूसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को नकल करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। उसकी उत्तर पुस्तिका सील कर दी गई है। नकल पकड़ जाने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुर्रासकतपुर। प्रीति महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें