फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेज हवाओं से आधे शहर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तेज हवाओं के चलने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, शुक्रवार-शनिवार की रात व दिन में हुए फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए। टीमें यहां-वहां मरम्मत कार्य के लिए दौड़ते नजर आई।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम तेज हवाओं के चलने से शहर के करीब 25 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति गुल हो गई। विभागीय अफसरों की मानें तो जगह-जगह पेड़ों की टहनियां गिरने से तार टूट गए। क्षेत्रों में हुए फॉल्ट की सूचना पर पहुंची टीमों ने वहां पर मरम्मत कार्य को किया। वहीं, शनिवार को दिन में अग्रवाल सभा के पास में तकनीकी दिक्कत आने से परेशानी हुई। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में समस्या थी। उसे ठीक कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें