फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के धरने को व्यापार मंडल ने दिया समर्थन

Sun, 07 Jun 2015 11:48 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने का समर्थन उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी किया है।
विज्ञापन


शहर के गौहनिया रेलवे क्रासिंग के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को भी धरना दिया। धरनास्थल पर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पहुंचकर समर्थन दिया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने कहा कि जनता की समस्याओं से अफसरों व जनप्रतिनिधियों को कोई सरोकार नहीं। इसके लिए अब सभी को एक प्लेटफार्म पर आने की जरूरत है।

जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अमनदीप सिंह जौली ने कहा कि अगर धरने को कुचलने की कोशिश की गई तो व्यापार मंडल शांत नहीं बैठेगा। जिला संयोजक संदीप सक्सेना ने कहा कि किसान संगठन भी धरने को अपना सहयोग देगें। सचिव मोहम्मद दानिश ने कहा कि यह आंदोलन अब जनता का आंदोलन बन चुका है। मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं अपराध अनुसंधान फ्रंट की जिलाध्यक्ष मायादेवी सक्सेना ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। धरना देने वालों में सौरभ सक्सेना, संजीव रस्तोगी, राकेश अग्रवाल जफर इराकी, संचित अग्रवाल, अर्जुन सिंह टहलानी, दुर्गाप्रसाद गंगवार, सृजित अवस्थी, केशव शर्मा, नरेंद्र तिवारी, विकास रस्तोगी, अबरार रजा, सूरजपाल वर्मा, सत्यानंद मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें